युवक का शव पाया गया यमुना नदी में, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के नीचे सुबह एक युवक का शब्द नदी में पाया गया सूचना मिलने पर पुलिस की…

n66270890617462005264909dbba5bbdc29b2af92f65724842463eb30e5ae5741dbdb1e9169bbf0dcc2e2e6

प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के नीचे सुबह एक युवक का शब्द नदी में पाया गया सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। उनका कहना है कि वह अपने घर से अचानक लापता हो गया था और उसकी हत्या की गई है।


पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर नेवादा निवासी अभय कुमार उर्फ राजकुमार 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार 30 अप्रैल को अचानक घर के बाहर से गायब हो गया था। परिवार वालों ने इस संबंध में कैंट थाने को सूचना भी दी थी।


इसके बाद उन्होंने युवक की खोज भी शुरू की थी। सुबह उसका शव कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित नए यमुना पुल के नीचे शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसके पास से मिले मोबाइल से नंबर ट्रेस करके परिवार को खबर दी। इस बारे में सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंचे और शव की पहचान की।


प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का भी प्रतीत हो रहा है फिर भी लोग शिकायत कर रहे हैं कि यह हत्या का मामला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।

मृतक की मां उर्मिला का कहना है कि एक साल पहले 19 अप्रैल को पुरानी रंजिश में उसे घायल करके कछारी इलाके में फेंक दिया गया था। हालांकि उस समय उसकी जान बच गई थी।

इस सम्बन्ध में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और मामला न्यायालय में है। उन्हें आशंका है कि उसी रंजिश में उसकी हत्या करके यमुना नदी में फेक दिया गया।