नैनीताल में निंदनीय घटना पर अल्मोड़ा में रोष, दोषी को कड़ी सजा की मांग, कल बाजार बंद का आह्वान, व्यापार मंडल ने कहा विरोध को समर्थन बंद को नहीं

अल्मोड़ा:: नैनीताल में मासूम के साथ दरिंदगी का अल्मोड़ा में भी कड़ा आक्रोश दिख रहा है। लोगों ने एक स्वर में घटना के दोषी को…

Screenshot 2025 0502 211118

अल्मोड़ा:: नैनीताल में मासूम के साथ दरिंदगी का अल्मोड़ा में भी कड़ा आक्रोश दिख रहा है। लोगों ने एक स्वर में घटना के दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।


नगर निगम सभागार में विहिप की अगुवाई में एक बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व सामाजिक संगठन के लोगो ने कड़े शब्दों में विरोध प्रकट किया व दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही इसके उपरांत विश्व हिन्दू परिषद की अगुवाई में एक शिष्ट मंडल ने एसएसपी अल्मोड़ा से मुलाकात कर और संदिग्धों के खिलाफ सख्त सत्यापन किये जाने की मांग की ।


इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों व विशेष कर व्यपारियो बंधुओं से शनिवार 3 मई को बाजार बंद का की अपील की।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल सिंह नयाल, जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, मेयर अजय वर्मा पार्षद अमित साह (मोनू) पार्षद, अर्जुन बिष्ट कैलाश गुरुरानी के अलावा कई अन्य‌ कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे।


इधर प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषी को कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए व्यापार मंडल की ओर से विरोध प्रदर्शन को पूरा समर्थन देते हुए बाजार बंद को समर्थन नहीं देने की बात कही है।

Screenshot 2025 0502 212636