Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

UP News: वाराणसी से गाजियाबाद के लिए शुरू हुई दो हवाई सेवा, जाने कितना आएगा टिकट का खर्च

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दो उड़ाने गुरुवार को शुरू की। एयर इंडिया…

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दो उड़ाने गुरुवार को शुरू की। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आइएक्स 2978 ने सुबह 11.05 बजे एक घंटे की देरी से दोपहर 12.05 बजे 120 यात्रियों को लेकर उड़ान भरा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर दोपहर 1:00 बजे यह विमान लैंड हुआ। यही विमान एक्स 2979 बन कर गाजियाबाद से दोपहर 1:35 बजे उड़ान भर कर 150 यात्रियों को लेकर दोपहर 3:10 बजे वाराणसी आया।


इसी प्रकार एयर इंडिया एक्सप्रेस का दूसरा विमान आइएक्स 1187 शाम 7:25 बजे गाजियाबाद से उड़ान भरकर रात नौ बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर 170 यात्रियों को लेकर आया। यही विमान आइएक्स 1203 बनकर रात 9:30 बजे 80 यात्रियों को लेकर उड़ान भरा और रात 11:05 बजे गाजियाबाद पहुंचा।


आपको बता दे कि विमान का एक तरफ का किराया लगभग ₹3500 है हालांकि फ्लेक्सी फेयर होने के कारण यह घटता बढ़ता रहता है। वाराणसी से दिल्ली के बीच इस समय प्रतिदिन 8 हवाई सेवाओ का संचालन किया जा रहा है।

दिल्ली जाने वाली यात्री अब इन दोनों विमान से भी जा पाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को भी अब सुविधा होगी।


हिंडन एयरपोर्ट से इस समय ज्यादातर विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं जो बेंगलुरू, भुवनेश्वर, कोलकाता, गोवा व चेन्नई के बीच संचालित होते हैं।

इसके अलावा फ्लाई बिग पंजाब के भटिंडा और लुधियाना के बीच उड़ान योजना के तहत संचालित होती है। स्टार एयरलाइंस भी यहां से किशनगढ़, नांदेड़ व आदमपुर के बीच संचालित होती हैं।