Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मामूली डांट पर पहले बेटे ने लगाई फांसी फिर मां और बेटी ने खाया जहर , बेटी की भी मौत

यूपी के गोरखपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है यहां हरपुर बुदहट इलाके के कूचडेहरि गांव में बुधवार को एक…

यूपी के गोरखपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है यहां हरपुर बुदहट इलाके के कूचडेहरि गांव में बुधवार को एक परिवार में घटना घटी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मां की डांट से नाराज होकर एक 18 साल के बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बेटे को फंदे से लटका देखकर मां और 14 वर्षीय बहन ने भी जहर खा लिया।


पुलिस ने मां बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शाम को बेटी की भी मौत हो गई। मां की हालत गंभीर है। युवक के पिता पहले ही मर चुके हैं। बताया जा रहा है कि कूचडेहरि गांव निवासी मोहित कन्नौजिया (18) के पिता अंगद कन्नौजिया की दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मोहित कम उम्र में ही काम करने लगा और इस समय मुंबई में नौकरी करता था।


10 दिन पहले बेटा गांव आया। सुबह पारिवारिक मामले को लेकर उसकी अपनी मां कौशल्या से विवाद हो गया और कौशल्या ने उसे डांट दिया।

इसके बाद कौशल्या अपनी बेटी सुप्रिया को लेकर दवा लेने चली गई। इस बीच मोहित ने कमरे की छत की कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।मां और बेटी जब लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद था।


शोर मचाने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मोहित की मौत हो चुकी थी। यह देखकर मां कौशल्या सदमे में आ गई और उसने जहर खा लिया। मां को ऐसा करते देखकर सुप्रिया ने भी जहर खा लिया। दोनों के मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद गांव वाले ने इसकी जानकारी प्रधान को दी।


प्रधान प्रधान की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और एंबुलेंस की मदद से मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

शाम को मेडिकल कॉलेज में सुप्रिया की मौत हो गई जबकि मां कौशल्या की हालत गंभीर बनी हुई है और मोहित के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पारिवारिक विवाद में युवक ने खुदकुशी की है। इसके बाद उसकी मां और बहन ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। बहन की भी मौत हो गई है। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।