राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया, देश की इन प्रमुख हस्तियों को मिला सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह-I के दौरान पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए। इस साल 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों के…

IMG 20250428 194128

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह-I के दौरान पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए। इस साल 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है और पहले चरण में 71 व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया है। पद्म विभूषण में मलयालम के प्रसिद्ध लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर को मरणोपरांत यह पुरस्कार उनके साहित्य और सिनेमा में योगदान के लिए दिया गया। एम.टी. वासुदेवन नायर को पहले भी ‘आकाशदीप’ सम्मान मिल चुका है। तेलंगाना के प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को उनकी चिकित्सा में प्रगति और अनुसंधान के लिए पद्म विभूषण मिला। इसके अलावा, प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला। जापान के उद्योगपति ओसामु सुजुकी को भी मरणोपरांत यह पुरस्कार व्यापार और उद्योग में उनके योगदान के लिए दिया गया।

पद्म पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इस बार तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में पांच दशकों तक योगदान दिया है।