Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

SACHET एप: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया बाढ़, भूकंप और तूफान से बचाव का तरीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में एक महत्वपूर्ण तकनीकी पहल के बारे में बताया, जो देशवासियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में एक महत्वपूर्ण तकनीकी पहल के बारे में बताया, जो देशवासियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने एप के बारे में जानकारी दी, जिसे भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विकसित किया है। इस एप का उद्देश्य हर नागरिक को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक और सुरक्षित रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि सचेत एप के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को मौसम विभाग की ताजा जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर मिलेगी, जिससे किसी भी आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, तूफान या अन्य संकट की स्थिति में वे समय रहते अलर्ट हो सकेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रधानमंत्री ने इस एप की विशेषता पर भी जोर दिया कि यह कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश के हर कोने में रहने वाले लोग इसे आसानी से समझ और इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सचेत एप को अपने फोन में डाउनलोड करें, ताकि वे और उनके परिवार को सुरक्षित रखा जा सके। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है, और इस संदर्भ में तकनीकी साधन जैसे सचेत एप भारतीयों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम कर सकते हैं।