मैंने दबाया मुंह, उसने घोंटा गला…’, प्रेमी संग पति का कत्ल कर बनाया हादसे का ड्रामा; मेरठ में पत्नी की खौफनाक साजिश हुआ का पर्दाफाश

email image link मेरठ में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। कुछ दिन पहले सामने आए ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड के बाद अब एक…

मेरठ में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। कुछ दिन पहले सामने आए ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला जिले के अकबरपुर सादात गांव से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद इसे हादसा दिखाने के लिए उन्होंने एक चौंकाने वाली तरकीब भी अपनाई। शव के पास जिंदा सांप छोड़ दिया गया, ताकि यह ज़हर से मौत जैसा प्रतीत हो।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमित कश्यप के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि 12 अप्रैल की शाम अमित, पत्नी और बच्चों के साथ शाकुंभरी देवी के दर्शन कर घर लौटा था। रात को उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हत्या के बाद शव को घर के आंगन में खाट पर लिटाया गया और पास में जिंदा सांप छोड़ दिया गया। अगली सुबह जब मृतक का पांच साल का बेटा उसे जगाने पहुंचा तो लाश पर लिपटा सांप देखकर चीख पड़ा। गांव में तुरंत अफरा-तफरी मच गई। सपेरों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने बताया कि यह मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है।

हत्या की वजहों को लेकर रोज़ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान रविता ने दावा किया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उस पर चरित्र को लेकर शक करता था। यहां तक कि उसने उसे गलत रास्ते पर धकेलने की धमकियां भी दी थीं। रविता का कहना है कि खुद अमित ने ही अमरदीप से उसकी जान-पहचान कराई थी। बाद में उनके संबंध बनते चले गए। रविता ने पुलिस के सामने यह भी कहा कि एक दिन अमित ने धमकी दी थी कि वह अमरदीप को घर बुलाकर उसे मरवाएगा और फिर बाद में उसे भी खत्म कर देगा। इसी डर और बदले की भावना में आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

शादी को हुए थे आठ साल

अमित और रविता की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन अमरदीप से नजदीकियां बढ़ने के बाद सब कुछ बदल गया। अमित को जब शक हुआ तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। अंततः यह तनाव एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।