बाल अधिकार कार्यकर्ता रघु तिवारी बने जेजे बोर्ड सदस्य

अल्मोड़ा:: पिछले 25 वर्षों से अमन संस्था के माध्यम से समाजिक और बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे रघु तिवारी का चयन…

अल्मोड़ा:: पिछले 25 वर्षों से अमन संस्था के माध्यम से समाजिक और बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे रघु तिवारी का चयन किशोर न्याय बोर्ड(जेजे बोर्ड)सदस्य के रूप में हुआ है। तिवारी अल्मोड़ा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
श्री तिवारी शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन अभियान जैसे राष्ट्रीय अभियानों में सशक्त रूप से जिम्मेदारी निभाई और आरटीई के राज्य समन्वयक के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया। वह अमन संस्था के माध्यम से पर्यावरण, समाजिक बुराईयों, पोषण, रोजगार सहित कई मुद्दों पर सशक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके साथ अल्मोड़ा जेजे बोर्ड में एडवोकेट चन्द्रा प्रताप का भी सदस्य के रूप में चयन हुआ है।
रघु तिवारी को जेजे बोर्ड के सदस्य बनने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व प्रधानाचार्य नीरज पंत, चन्द्रमणी भट्ट,प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे, जेजे बोर्ड सदस्य रह चुकी नीलिमा भट्ट, डॉ प्रभाकर जोशी, डॉ.पुष्कर बिष्ट, त्रिलोक सिंह लटवाल,एडवोकेट भावना जोशी, कल्याण सिंह मनकोटी,प्रमोद जोशी, हर्षवर्द्धन पांडे,डॉ.रमेश दानू सहित विभिन्न सामाजिक,शैक्षिक और पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25