नेपाल में महसूस हुए भूकंप के झटके, उत्तर भारत तक असर

नेपाल में आज शाम 7 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता…

नेपाल में आज शाम 7 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

भूकंप के झटके सिर्फ नेपाल तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि इसका असर उत्तर भारत में भी महसूस किया गया, जहां हल्के झटके दर्ज किए गए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।

इससे पहले, शाम 5 बजकर 50 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.2 थी।