अल्मोड़ा न्यूज-नही रहे घनेली के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश लाल

घनेली के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश लाल आर्या नही रहे। वह 36 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी बरेली…

घनेली के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश लाल आर्या नही रहे। वह 36 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।


इसी बरेली के राममूर्ति अस्पताल में उनका पेट का आपरेशन हुआ था लेकिन उनका स्वास्थ्य संभल नही सका। डाक्टरों के जबाब देने के बाद 15 मार्च को उनको घनेली स्थित घर लाया गया था और बीते 16 मार्च की सुबह उनका निधन हो गया। कल 17 मार्च को कोसी स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


वह अपने पीछे पत्नी और 1 वर्ष की बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए है। वो ग्राम प्रधान रेखा आर्या की पत्नी के बड़े भाई थे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए थे।