अल्मोड़ा:: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सरकारी कार्यों उद्घाटन करना दुर्भाग्यपूर्ण, बीडीओ का घेराव का ऐलान

अल्मोड़ा:: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा पदाधिकारी द्वारा फलसीमा गांव में मेरा गांव मेरी सडक योजना का उद्धघाटन करने पर आश्चर्य जताया है।उन्होंने…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा:: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा पदाधिकारी द्वारा फलसीमा गांव में मेरा गांव मेरी सडक योजना का उद्धघाटन करने पर आश्चर्य जताया है।
उन्होंने कहा कि किस आधार से भाजपा के पदाधिकारी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। कहा कि आज नौकरशाही इतनी हावी हो गई है कि आज विद्यायक और सांसद के बदले भाजपा के नेता सरकारी योजना का उद्धघाटन कर रहे है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी हवालबाग को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए इस तरह से उनके विभाग की सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भाजपा के नेताओं द्वारा कराया जा रहा है जो किसी भी परिस्थिति में सही नहीं कहा जा सकता है खंड विकास अधिकारी द्वारा विद्यायक के क्षेत्र विद्यायक से उद्धघाटन नहीं करवाना विशेषधिकार का उल्लंघन है, कहा कि खंड विकास अधिकारी और जिला प्रशासन को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इस योजना में पैसा आ गया है और निविदा हो गयी है अगर निविदा नहीं हुई तो जेसीबी मशीन कैसे चलाई गयी अगर ऐसे ही जनप्रतिनिधि का अपमान किया गया तो कांग्रेस खंड विकास अधिकारी का घेराव करेंगी।