उत्तरकाशी में भूकंप का सिलसिला जारी, छह दिन में 9 झटकों से दहशत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 9:29 बजे एक…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 9:29 बजे एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बीते छह दिनों में आए नौ झटकों से लोग डरे हुए हैं।

लगातार झटकों से सहमे लोग

गुरुवार शाम को भी उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसका केंद्र बड़कोट तहसील के सरुताल झील के समीप था। प्रशासन के अनुसार, बीते छह दिनों में उत्तरकाशी में यह नौवां भूकंप था, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

भूकंप की बढ़ती घटनाओं से बढ़ी चिंता

गुरुवार शाम को आए भूकंप की तीव्रता भी 2.7 थी। जैसे ही झटका महसूस हुआ, लोग घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा कंट्रोल रूम ने बताया कि इसका केंद्र यमुनोत्री रेंज के सरुताल झील के समीप फुच-कंडी में था और भूकंप की गहराई पांच किमी थी। लगातार भूकंप की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

उत्तरकाशी को भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील जोन फाइव में रखा गया है, जहां पहले भी कई बड़े भूकंप आ चुके हैं। प्रशासन ने नागरिकों से भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने और टोल फ्री नंबरों पर सूचना देने की सलाह दी है।

छह दिन में 9 झटकों से दहशत

  • 24 जनवरी
    • सुबह 7:14 बजे – 2.7 तीव्रता
    • सुबह 8:19 बजे – 3.5 तीव्रता
    • सुबह 7:41 बजे – 2.7 तीव्रता
    • शाम 5:47 बजे – 2.4 तीव्रता
  • 25 जनवरी
    • दोपहर 3:28 बजे – 2.07 तीव्रता
    • सायं 7:31 बजे – 2.7 तीव्रता
  • 28 जनवरी
    • दोपहर 3:28 बजे – 2.7 तीव्रता
  • 30 जनवरी
    • शाम 7:32 बजे – 2.7 तीव्रता
  • 31 जनवरी
    • सुबह 9:28 बजे – 2.7 तीव्रता