उत्तराखंड में सड़क हादसे का कहर: टिहरी गढ़वाल में पिता-पुत्र की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन गढ़वाल और कुमाऊं के कई जनपदों में गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं।…

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन गढ़वाल और कुमाऊं के कई जनपदों में गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं। इस बार टिहरी गढ़वाल के कुलाल्डा क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हादसा इतना भयानक था कि कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू की टीम ने दोनों के शवों को निकाल लिया है। मृतकों की पहचान मूसा सिंह और उनके पुत्र मनवीर सिंह के रूप में हुई है, जो चंबा के जड़दार गांव के रहने वाले थे।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।