अल्मोड़ा:: बाल सुधार गृह से फरार हुआ किशोर, खोजबीन जारी

अल्मोड़ा:: पांडेखोला स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार सुबह एक संवासी किशोर सुरक्षा कार्मिकों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह दबिश…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा:: पांडेखोला स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार सुबह एक संवासी किशोर सुरक्षा कार्मिकों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार, दार्चुला, नेपाल हाल पिथौरागढ़ निवासी एक किशोर न्यायालय के आदेश के बाद से यहां बाल सुधार गृह में है।इस किशोर के साथ ही तीन अन्य नाबालिगों को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया। जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात तक सब कुछ ठीक था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बुधवार सुबह इनमें से एक किशोर गायब मिला तो हड़कंप मच गया। सुधार गृह के कर्मचारी काफी देर तक अपने स्तर से किशोर की खोजबीन करते रहे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। इस घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बाल सुधार गृह के अधीक्षक शंकर सिंह अधिकारी का कहना है कि फरार किशोर की तलाश की जा रही है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।