पिथौरागढ़ निकाय चुनाव: निर्दलीय मोनिका महर 462 वोट से आगे, अन्य सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला

पिथौरागढ़ निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर ने पिथौरागढ़ नगर निगम के पहले राउंड की 14 बूथों की गिनती के बाद…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़ निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर ने पिथौरागढ़ नगर निगम के पहले राउंड की 14 बूथों की गिनती के बाद 462 वोटों की बढ़त बना ली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गंगोलीहाट नगरपालिका में बीजेपी के विमल रावल आगे चल रहे हैं, जबकि डीडीहाट नगरपालिका में कांग्रेस के गिरीश चुफाल ने बढ़त बनाई है। यहां लवी कफलिया दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

धारचूला नगरपालिका में कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर करीब 85 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं, बेरीनाग नगरपालिका में कांग्रेस की हेमवंती पंत की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

मुनस्यारी नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र पांगती ने अध्यक्ष पद के लिए बढ़त बनाई है।