अल्मोड़ा नगर निगम मतगणना: पोस्टल बैलेट में भाजपा को बढ़त

मतगणना के शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें भाजपा ने बढ़त हासिल की है। भाजपा को पोस्टल बैलेट में 13…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मतगणना के शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें भाजपा ने बढ़त हासिल की है। भाजपा को पोस्टल बैलेट में 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 8 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा, 3 मत अवैध घोषित कर दिए गए और 1 मत नोटा के पक्ष में गया।


नगर निगम अल्मोड़ा के लिए 23 जनवरी को हुए चुनाव में कुल 16,457 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 8,003 महिलाएं, 8,452 पुरुष और 2 अन्य वर्ग के मतदाता शामिल थे। मतदान का प्रतिशत 62% रहा था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


भाजपा और कांग्रेस के बीच
कड़ी टक्कर
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, पार्षद पद के लिए 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है और हर टेबल पर 40 कर्मचारी मतगणना में जुटे हुए हैं। शुरुआती रुझान आने के साथ ही प्रत्याशी और समर्थकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
चुनाव के नतीजे आने तक सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि अल्मोड़ा नगर निगम की कमान किसके हाथ जाएगी।