तू मर जा वरना तुझे रेप के केस में फंसा दूंगी, प्रेमिका की धमकी पर प्रेमी ने की आत्महत्या

पानीपत स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गौतम ने मंगलवार रात प्रेमिका और उसके जीजा की धमकी से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला…

पानीपत स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गौतम ने मंगलवार रात प्रेमिका और उसके जीजा की धमकी से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मृतक के भाई का आरोप लगाते हुए कहा कि जीजा के कहने पर प्रेमिका ने गौतम को धमकी दी थी कि उसका साथ छोड़ दे, वरना उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे।

वहीं फिर से बीते दिनों भी जीजा और गौतम की बात हुई, जिसके बाद गौतम ने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार भाई की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने प्रेमिका व उसके जीजा पर मुकदमा दर्ज किया और करनाल कल्पना चावला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी योगेश ने बताया कि उसका भाई गौतम 22 साल का था।