दिल्ली में शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 8 वर्ग में तेजस तिवारी ने पाया द्वितीय स्थान

हल्द्वानी:: प्रथम स्किलक्राफ्ट इंटरनेशनल बिलो 1800 क्लासिकल फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट में उत्तराखंड की शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन कर अंडर 8 कैटेगरी…

हल्द्वानी:: प्रथम स्किलक्राफ्ट इंटरनेशनल बिलो 1800 क्लासिकल फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट में उत्तराखंड की शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन कर अंडर 8 कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित इस शतंरज प्रतियोगिता में देश विदेश के 600 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था ।

विश्व रिकॉर्डधारी रहे नन्हे खिलाड़ी तेजस तिवारी ने इस से पूर्व में भी अनेकों शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है ।