OYO में अविवाहित जोड़ो की नो एंट्री, सिर्फ शादीशुदा ही जा सकेंगे, चेक इन पॉलिसी में हुआ बदलाव, देखिए

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। जिसकी शुरुआत कंपनी ने मेरठ से की है, जिसके तहत अब…

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। जिसकी शुरुआत कंपनी ने मेरठ से की है, जिसके तहत अब अविवाहित जोड़ों को चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यह नई पॉलिसी?


बता दे कि जारी की गई नई पॉलिसी के तहत, अब सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपना वैध पहचान पत्र और रिश्ते का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चाहे बुकिंग ऑनलाइन हो या सीधे होटल में, जोड़ों से यह अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे।

इसके साथ ही OYO ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि वह स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं।


OYO के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय समाज और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से शिकायतें मिली थीं। OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने बयान दिया “हम समाज और कानून की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदार और सुरक्षित आतिथ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” उन्होंने यह भी कहा कि इस पॉलिसी का प्रभाव समय-समय पर समीक्षा कर देखा जाएगा।


OYO का कहना है कि यह कदम परिवारों, व्यवसायियों, धार्मिक यात्रियों और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करेगा। इसके साथ ही कंपनी चाहती है कि ग्राहक लंबे समय तक ठहरने और बार-बार बुकिंग के लिए OYO पर भरोसा करें।


आगे क्या?


अगर मेरठ में यह पॉलिसी सफल होती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है. साथ ही, OYO ने अन्य सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।