ब्रेकिंग- भाजपा ने नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची जारी की, अजय वर्मा अल्मोड़ा से होंगे प्रत्याशी

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड के सभी 6 नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची…

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड के सभी 6 नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, अल्मोड़ा से अजय वर्मा को मेयर पद के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है।

अन्य नगर निगमों के प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
  • हरिद्वार: किरन जैसल
  • श्रीनगर: आशा उपाध्याय
  • कोटद्वार: शैलेंद्र रावत
  • पिथौरागढ़: कल्पना देवलाल
  • रूद्रपुर: विकास शर्मा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने आधिकारिक पत्र जारी कर इन नामों का ऐलान किया।

इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। वहीं, आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।