पत्नी के मोबाइल में व्यस्त रहने से गुस्साए पति ने बालकनी से फेंक दिया पत्नी को, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के विकास नगर क्षेत्र में पति सुनील जनबंधु ने गुस्से में अपनी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के विकास नगर क्षेत्र में पति सुनील जनबंधु ने गुस्से में अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पति काम से घर लौटा और अपनी पत्नी से खाना मांगा, लेकिन पत्नी खाना देने की बजाय मोबाइल में व्यस्त थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर पति ने पत्नी को जबरन खींचते हुए बालकनी तक ले गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गंभीर हालत में महिला को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में पति सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आसपास के लोग बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।