अगर आपके पेट में हो जाए कीड़े तो ऐसे करें पहचान, इस तरह करें दूर

अगर हम लोग सोचते हैं कि पेट में कीड़े केवल बच्चों के ही होते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता। बड़ों को भी पेट में कीड़े…

अगर हम लोग सोचते हैं कि पेट में कीड़े केवल बच्चों के ही होते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता। बड़ों को भी पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। जब यह समस्या होती है तो कुछ लक्षण नजर आते है। आप लोगों को इन लक्षणों के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही यह जानना जरूरी है कि कैसे पेट के कीड़ों से राहत पाई जाए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बता दें कि उल्टी, दस्त, जी मिचलाना आदि पेट में कीड़े के लक्षण हैं, पेट में कीड़े होने पर पेट में गैस बनने जैसी समस्या भी हो सकती है, मलाशय में खुजली और थकान, दोनों पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं, वजन में अचानक कमी पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं, अगर आपके मल में सफेद डॉट्स नजर आएं या चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों में सफेद दाग या धब्बे नजर आएं तो समझ जाएं कि पेट के कीड़े के संकेत हो सकते हैं।

पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाएं?पपीते का सेवन – पपीते और नारियल दूध के सेवन से पेट के कीड़ों को मारा जा सकता है, हल्दी का सेवन – हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ-लसाथ एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में दूध या छाछ में हल्दी मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मारे जा सकते हैं, गाजर का सेवन – गाजर के सेवन से भी पेट के कीड़ों को मारा जा सकता है। बता दें कि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो आंतों के कीड़ों को खत्म करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप गाजर के जूस को अपनी डाठइट में जोड़ सकते हैं।