व्हाट्सएप यूजर्स के लिए आई खुशखबरी, आ गया यह नया जबरदस्त फीचर, अब नहीं होगा कोई भी मैसेज मिस

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एसएमएस पर अपने नए फीचर्स लेकर आता रहता है और व्हाट्सएप को अपडेट करता रहता है। कंपनी हमेशा अपने यूजर्स…

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एसएमएस पर अपने नए फीचर्स लेकर आता रहता है और व्हाट्सएप को अपडेट करता रहता है। कंपनी हमेशा अपने यूजर्स की सहूलियत का ख्याल रखती है इसलिए इसमें नए-नए फीचर्स को ऐड करती है। व्हाट्सएप का एक नया फीचर यूजर्स को जरूरी मैसेज भूलने नहीं देगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

व्हाट्सएप ने करीब चार बिलियन यूजर्स के लिए एक तगड़ा फीचर पेश किया है। इस फीचर का नाम है मैसेज रिमाइंडर जिससे जरूरी मैसेज का तुरंत पता चल जाता है। आईए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल

अनरीड मैसेज को कराएगा रिमाइंड

वॉट्सऐप का Message reminders फीचर्स यूजर्स को उन मैसेज का रिमाइंड कराएगा जो उन्होंने अभी तक पढ़ा नहीं है। पहले यह रिमाइंडर फीचर सिर्फ स्टेटस अपडेट के लिए उपलब्ध था। हालांकि, ये फीचर अभी कुछ ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। लेकिन टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

WABetainfo ने शेयर की जानकारी

WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। कि मैसेज रिमाइंडर यूजर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट व्हाट्सएप beta for Android 2.24.25.29 update पर स्पॉट किया गया है। ऐसे में यूजर्स को अनरीड मैसेज के लिए भी रिमाइंडर मिलेगा। WABetainfo ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

मैसेज रिमाइंडर में यूजर्स को सेटिंग में अब रिमाइंडर का टॉगल मिलेगा। टॉगल को इनेबल करने पर व्हाट्सएप आपको अनरीड मैसेज और मैसेज स्टेटस का रिमाइंडर भी दिया जाएगा। ये टॉगल यूजर्स के लिए पहले भी उपलब्ध कराया गया था हालांकि यह केवल स्टेटस रिमाइंडर के लिए काम करता है। यह फीचर आने से लोगों का मैसेज मिस नहीं होगा