Good news : अब 300 रुपए सस्ता मिल जाएगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने किया ऐलान

साल का अन्तिम महीना शुरू होने से पहले ही गृहणियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसलिए क्योंकि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर सस्ता…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

साल का अन्तिम महीना शुरू होने से पहले ही गृहणियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसलिए क्योंकि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया है। खबरों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस 300 रुपए तक सस्ती होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हिमाचल में प्रदेश अब उपभोक्ताओं को पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन से सस्ती रसोई गैस मिल सकेगी। देश के महानगरों की तर्ज पर हिमाचल के पांच जिलों में पहली बार पाइप्ड नैचुरल गैस सुविधा सरकार देने जा रहा रही है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के मुकाबले में पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस लोगों के लिए अब बेहतरीन विकल्प बनेगा। यहां पर अब लोगों को पीएनजी एलपीजी की तुलना में 20 से 25 फीसदी तक सस्ती मिलेगी।

पीएनजी के एक क्यूबीक मीटर की कीमत करीब 50 रुपए होती है। वहीं एलपीजी की कीमत करीब 70 रुपए रुपए प्रति किलो होती है। इस प्रकार से लोगों केा अब एक एलपीजी सिलेंडर के बराबर गैस खर्च करने पर 200 से 300 की बचत हो सकेगी।