चार सौ रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आमजनता को मिलेगी राहत

एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब लोगों को सस्ते में गैस सिलेंडर मिल सकेगा। सरकार ने 8 किग्रा के…

एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब लोगों को सस्ते में गैस सिलेंडर मिल सकेगा। सरकार ने 8 किग्रा के सिलेंडर को मंजूरी दे दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

8 किग्रा के सिलेंडर की कीमत बाजार में आम गैस सिलेंडर से पूरे 400 रुपए कम हैं। जिसको कंपोजिट गैस सिलेंडर नाम दिया गया है। इस सिलेंडर के आने के बाद आपको 14 किग्रा का महंगा सिलेंडर लेने की जरूरत ही नहीं होगी। खबरों की मानें तो नए साल से पहले पूरे देश में कंपोजिट गैस सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

खबरों के की माने तो पेट्रोलियम कंपनीज की तरफ से कंपोजिट गैस सिलेंडर को विकल्प को तौर पर पेश किया है। अभी इंडेन कंपनी का कंपोजिट सिलेंडर यूपी के लखनऊ में केवल 430 रुपए में मिल रहा है। कंपनियों की ओर से 10 किग्रा, 8 किग्रा और 5 किग्रा का भी सिलेंडर ला सकती हैं। अभी ये इंडियन ऑयल की ओर से ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तो हर माह बदलते रहते हैं, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में लम्बे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो काघरेलू गैस सिलिंडर वर्तमान में 801 रुपए का ही मार्केट में उपलब्ध है। हर माह की 1 तारीख को लोगों को इसके सस्ता होने का इंतजार रहता है, लेकिन सरकार की ओर से आमजन को कोई राहत नहीं दी जा रही है।