अल्मोड़ा: खुटकुणी भैरव मंदिर लक्ष्मेश्वर में 23 नवंबर को भैरवाष्टमी पर होगा भंडारा

Almora: Bhandara will be held on Bhairavashtami on 23rd November in Khutkuni Bhairav ​​Temple Lakshmeshwar अल्मोड़ा:: आगामी 23 नवंबर (शनिवार) को भॆरवाष्टमी के पावन दिवस…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Bhandara will be held on Bhairavashtami on 23rd November in Khutkuni Bhairav ​​Temple Lakshmeshwar

अल्मोड़ा:: आगामी 23 नवंबर (शनिवार) को भॆरवाष्टमी के पावन दिवस पर नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित श्रद्वा के अगाध स्थल प्राचीन खूँटकूनी भैरव मन्दिर में विशेष भैरव पूजन एंव महाभण्डारे का भव्य आयोजन किया जायेगा।
खूँटकूनी भैरव मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भैरवाष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया जायेगा। भैरवाष्टमी के दिन प्रातः 6 बजे से पंडित विनोद चन्द्र पाण्डेय एंव पंडित राजेन्द्र पन्त विशेष अनुष्ठान द्वारा भैरवनाथ का पूजन करेंगे।
महाभण्डारे का भोग के बाद प्रातः 11 बजे से आरम्भ करके सांय 6 बजे तक महाभण्डारा का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए विभिन्न समितियों का गठन करके जिम्मेदारी सॊंप दी गयी हैं।
बॆठक में तय किया गया कि जो भी भैरवनाथ के भक्त महाभण्डारे में खाधान्न से संबंधित कोई सहयोग करना चाहता हैं। वह 21 नवंबर तक समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी एंव अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी से सम्पर्क कर लेवें।
समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई और बिजली माला सजावट का कार्य 22 नवंबर दिन तक पूर्ण करा दिया जायेगा। महाभण्डारे की तैयारियाँ 22 नवंबर सांयकाल से आरम्भ हो जायेगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एंव नगरवासियों एंव भैरव भक्तों से भैरवाष्टमी के महा आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।
बैठक का संचालन महासचिव गगन पाण्डेय ने किया।
बैठक में अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, संयोजक त्रिलोचन जोशी, निर्वतमान सभासद अमित साह मोनू, भूपेन्द्र जोशी, सुनील कर्नाटक, रमेश चन्द्र जोशी, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, नमित जोशी, विनय पाण्डेय, वीरेन्द्र जीना, हेमन्त पाण्डेय, दीवान बिष्ट आदि मौजूद
थे।