मुंबई में रोड शो के दौरान गोविंदा के सीने में हुआ दर्द, तबीयत बिगड़ने पर मचा हड़कंप, करीबी ने बताई हेल्थ अपडेट

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद गोविंद बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौट आए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गोविंदा की तबीयत को देखकर पूरे शो में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। गोविंदा के करीबी ने अब उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि अब एक्टर ठीक है। वह थक गए थे इसलिए असहज महसूस कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि गोविंद जलगांव में मुक्ताईनगर, बोडवाड़, पचोरा और चोपड़ा में महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। रोड शो के दौरान उन्होंने भीड़ से पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करने और सत्तारूढ़ गठबंधन को वोट देने का अनुरोध किया।सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद गोविंदा ने फिर से राजनीति में एक बार प्रवेश किया है।

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि 1 अक्टूबर को गोविंदा को पैर में गोली लगी थी। वह घर पर रिवॉल्वर चेक कर रहे थे। अलमारी में रखते समय गिर गई थी, जिससे गोली चल गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर ही व्यायाम और फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिंह ने उनके हेल्थ अपडेट को बताया था। उन्होंने यह बताया था कि गोविंदा और शिवसेना नेता कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कैसे में रख रहे थे तभी वह उनके हाथ से अचानक गिर गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी थी डॉक्टर ने गोली निकाल दिया और उनकी हालत अब ठीक है।