डंपर और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की हुई मौत, टायर के नीचे दबे सभी

राजस्थान के बेहरमाड़ा थाना इलाके के न्यू लोहा मण्ड़ी रोड माचड़ा के पास तेज गति से आए डंपर और बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

राजस्थान के बेहरमाड़ा थाना इलाके के न्यू लोहा मण्ड़ी रोड माचड़ा के पास तेज गति से आए डंपर और बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक डंपर के टायर के नीचे आ गए एक युवक का सिर फटने से खून निकल आया, जबकि दूसरे की पीठ पर टायर चढ़ गया और पेट फट गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सड़क पर खून ही खून फैल गया। शव टायरों के नीचे फंसे रहे। पुलिस ने शवों को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक ड्राइवर दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।

एसआई भारतलाल ने बताया कि मृतक सुरेंद्र पुत्र रवि कुमार निवासी जोरावर नगर मुरलीपुरा, दिनेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार जोरावर नगर, मुरलीपुरा और कन्हैया रूपनारायण बैरवा निवासी जोरावर नगर मुरलीपुरा की मौत हो गई। तीनों युवक मजदूरी का काम करते थे और साथ ही मजदूरी करने जा रहे थे।

आगे पुलिस ने बताया कि लड़के रॉन्ग साइड से बाइक को सड़क के बीच में ले आए थे। तेज गति से आ रहे डंपर और बाइक में टक्कर हो गई। तीनों लड़के डंपर के टायरों के नीचे आ गए। शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों की पहचान पुलिस को उनके मोबाइल और आधार कार्ड से प्राप्त हुई। परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई तो वह अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि वह मजदूरी का काम करते थे और उनके काम करने के बाद ही घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक थी। परिजनों और रिश्तेदारों का बुरा हाल था।