बड़ी खबर प्रदेश में कई आइएएस अधिकारियों के स्थानांतरण, सविन बंसल बने डीएम नैनीताल

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

डेस्क :- प्रदेश में एक बार फिर अफसरशाही में फेर बदल किया है , 9 पीसीएस व 25 आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है| आइएएस सविन बंसल नैनीताल के डीएम बनाए गए हैं जबकि नैनीताल के डीएम विनोद कुमार सुमन को अपर सचिव शहरी विकास बनाया गया है

new-modern

एसीएस राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन के अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है|
मनीषा पवार को जलागम विभाग से हटाया गया है,
भूपेंद्र कौर औलक को सचिव खेल युवा कल्याण के पद से हटाया और सचिव जलागम की जिम्मेदारी दी गई^
मीनाक्षी सुंदरम को सचिव कृषि एवं पंचायती राज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई|
सौजन्या को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है|
हरबंस सिंह चुग सचिव गन्ना एवं चीनी बनाए गए,
ब्रिजेश संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया,वी षणमुगम को डीएम टिहरी की जिम्मेदारी मिली है|
दीपेंद्र चौधरी डीएम हरिद्वार बनाए गए हैं|
चंद्रेश यादव को अपर सचिव हिंदी अकादमी निदेशक भाषा संस्थान के अध्यक्ष बनाए गए हैं|
रणवीर सिंह चौहान आबकारी आयुक्त बने हैं जबकि अपर सचिव परिवहन एवं प्रबंध निदेशक रोडवेज की ज़िम्मेदारी दी गई है|
दीपक रावत तो डीएम हरिद्वार के पद से हटाया मेलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी है|

यहां पढे़ पूरी लिस्ट

IMG 20190627 WA0147


IMG 20190627 153945

IMG 20190627 154053

IMG 20190627 154205
IMG 20190627 154205 1