अल्मोड़ा: सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ 5 दिनी गोलू महोत्सव शुरू

Almora: 5 day Golu Mahotsav begins with cultural procession अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से अल्मोड़ा नगर के मल्ला महल में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: 5 day Golu Mahotsav begins with cultural procession

अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से अल्मोड़ा नगर के मल्ला महल में पांच दिवसीय गोलू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।


मंगलवार को महोत्सव को लेकर चितई मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद बाजार क्षेत्र में महिलाओं, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली।
उद्घाटन केन्द्रीय‌ राज्यमंत्री अजय‌ टम्टा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने किया।


यह शोभा यात्रा मां नंदा देवी मंदिर परिसर से सिद्ध नौला तथा मल्ला महल तक निकाली गई। समिति अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रचार और प्रसार के साथ-साथ देशभर की विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन करना है।


उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए उत्तराखंड के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, और राजस्थान से सांस्कृतिक टीमें भी भाग लेंगी और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।


इस दौरान समिति के सचिव प्रकाश बिष्ट, पूरन रौतेला, रवि रौतेला, ललित मोहन बिष्ट, मंयक रौतेला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, प्रकाश चंद्र जोशी, पितांबर पांडे, हरीश कनवाल, दीप चंद्र जोशी आदि लोग मौजूद थे।