बीजेपी की सरकार बनते ही झारखंड को मिलेगे यह पांच फायदे, किया गया यह बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड 2024 चुनाव के लिए पार्टी का एक संकल्प पत्र जारी किया है। उनके साथ इस मौके पर असम के…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड 2024 चुनाव के लिए पार्टी का एक संकल्प पत्र जारी किया है। उनके साथ इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान , संजय सेठ और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे।

25

इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में ‘पंच प्रण’ (पांच वचन) जारी किए थे। इस पंच प्रण में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसके मुताबिक प्रदेश के परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

इस पत्र में सरकारी विभागों में खाली पड़े तीन लाख पदों को भी भरने की बात कही गई है। पहले कैबिनेट बैठक के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और 2025 तक 3 लाख पदों को भर दिया जाएगा।

अगर पार्टी सत्ता में आएगी तो वह स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक दो हजार रुपये की वित्तीय मदद भी देगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत ‘गोगो-दीदी’ योजना शुरू करेगी और इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता मिलेगी।

इन सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा

भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है: राजमहल, बोरियो,बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, सिकरीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोरैयाहाट, गोड्डा, महगामा, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव। हज़ारीबाग, सिमरिया, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगनाथपुर, चक्रधरपुर , खरसावां, तोरपा, खूंटी, खिजरी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर।