देहरादून: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल

Dehradun: Senior journalist Dinesh Juyal is no more देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन हो गया है। 65 वर्षीय जुयाल ने का देहरादून के…

Dehradun: Senior journalist Dinesh Juyal is no more

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन हो गया है। 65 वर्षीय जुयाल ने का देहरादून के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।


उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, कुछ ही दिन पहले वह चंडीगढ़ से देहरादून आए थे। शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां देर शाम उनका निधन हो गया।


सरल व सौम्य स्वभाव वाले दिनेश जुयाल अमर उजाला व हिंदुस्तान जैसे अखबारों की कई यूनिटों में संपादक रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा दु:ख और संवेदना व्यक्त की है।
वहीं, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी , सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी सहित अनेक पत्रकारों, सामाजिक संगठनो ने भी श्री जुयाल के निधन पर शोक जताया है।