4 साल के बच्चे ने मां के प्रेमी के ऊपर कर दी पेशाब फिर प्रेमी ने पीट-पीट कर मार डाला बच्चे को

4 साल के बच्चे को पेशाब करने पर उसकी मां के प्रेमी ने इतनी जोर से लात मारी कि वह बुरी तरह घायल हो गया।…

4 साल के बच्चे को पेशाब करने पर उसकी मां के प्रेमी ने इतनी जोर से लात मारी कि वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी का नाम रितेश कुमार चंद्रवंशी बताया है। आरोपी 19 साल का है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नेहरू नगर पुलिस के मुताबिक यह मामला देर रात का है जब वारदात हुई तो बच्चे की मां घर पर नहीं थी महिला कुक का काम करती है और अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही है। उसके दो बच्चे हैं उसका पति बिहार में रहता है। किसी विवाद के चलते वह उससे अलग रहती है। इस साल मई में वह आरोपी के प्यार में पड़ हई फिर दोनों नेहरू नगर झोपड़पट्टी में किराये पर रहने लगे।

बताया जा रहा है कि जब वह अपना काम करके घर लौटी तो उसका बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। बच्चों ने मां को बताया कि उसके पेट में दर्द है और उसने यह भी बताया कि रितेश ने उसके पेट में पैर से मार दिया है। इसके बाद बच्चे को सियान अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बच्चे ने रितेश के ऊपर पेशाब कर दिया था जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया था और उसने बच्चे को जोर से लात मार दी थी। बच्चे के पेट में आंतरिक चोट के कारण बच्चे की मौत हो गई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।