कमाल की कार्यपालिका! राजकीय व राष्ट्रीय शोक का मतलब पता नहीं, एक ही पत्र में लिख दिए दोनों शब्द

डेस्क:- व्यवस्था को चलाने का दावा करने वाली सरकारी मशीनरी के पुर्जे कितने ढीले हैं यह सरकारी आदेश में साफ हो गया, उत्तराखंड की इस…

IMG 20190625 205640
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

डेस्क:- व्यवस्था को चलाने का दावा करने वाली सरकारी मशीनरी के पुर्जे कितने ढीले हैं यह सरकारी आदेश में साफ हो गया, उत्तराखंड की इस मशीनरी को राजकीय व राष्ट्रीय शब्द में कोई विभेद ही नहीं है तभी तो राजकीय शोक व राष्ट्रीय शोक को एक ही पत्र में एक ही भावार्थ में स्थान दे दिया गया, जिससे लोगों में असमंजस की सी स्थिति पैदा हो गई|
उत्तराखंड में मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य सत्यमित्रा नंद गिरी ब्रह्मलीन हो गए थे| सरकार ने उनके निधन पर बुधवार को ऱाजकीय शोक की घोषणा की आदेश में ही कई स्थानों पर राजकीय व राष्ट्रीय शोक को रनिन मैटर में एक साथ लिख दिया गया जिससे लोग समझ ही नहीं पाए कि आदेश क्या है| हांलाकि आदेश में कहा गया है कि बुधवार को शोक रहेगा और कोई मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा| यह भी चर्चा रही प्रदेश सरकार भी राष्ट्रीय शोक घोषित कर सकती है| हालाकि इस शोक में प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा|