महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने चार उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, कोल्हापुर उत्तर सीट पर बदला अपना प्रत्याशी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी की उम्मीद वालों की…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी की उम्मीद वालों की एक लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इनमें से एक सीट कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवार को बदल दिया है। कांग्रेस के द्वारा जारी लिस्ट में अकोला पश्चिम, कोलाबा, सोलापुर शहर मध्य व कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने अकोला पश्चिम विधानसभा सीट से साजिद खान, कोलाबा से हीरा देवासी, सोलापुर शहर मध्य से चेतन नरोटे को उम्मीदवार बनाया है। वही कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर पहले राजेश लाटकर को उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन अब उनकी जगह मधुरिमा राजे छत्रपति चुनाव लड़ेंगी।

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने राजेश लटकर को उम्मीदवार बनाया था लेकिन स्थानीय पदाधिकारी ने उम्मीदवार बदलने के लिए कहा इसके बाद कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी की और इसमें लाटकर की जगह मधुरिमा को अपना उम्मीदवार बनाया।

कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय यह है कि इन 14 सीटों में एक सीट ऐसी भी जहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदला है। चौथी लिस्ट में शामिल मुंबई की इस एकमात्र सीट पर अंधेरी-पश्चिम से कांग्रेस ने अशोक जाधव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने इसके पहले जारी किए गए सूची में अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सचिन सामान को उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया जिसके बाद पार्टी ने अपनी लिस्ट पर पुनर्विचार किया।