यूपी में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान दाना का असर, तापमान में आई गिरावट, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से मौसम में गिरावट देखने को मिल रही है। अब हर जगह बदल भी छाए हुए हैं। इनकी वजह से…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से मौसम में गिरावट देखने को मिल रही है। अब हर जगह बदल भी छाए हुए हैं। इनकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है और तेज हवा ने सिरहन बढ़ा दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

चक्रवात के प्रभाव से अभी एक-दो दिन बादल और भी छाए रहेंगे। इनकी वजह से तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिलेगा। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम होकर सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे 28.3 पर आ गया तो शहरी क्षेत्र में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई और सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वहीं सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस कर रहा है। शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री का मौका सामान से 3.4 डिग्री ऊपर 22 डिग्री सेल्सियस है। इस बीच शहरी क्षेत्र में आर्द्रता 86 प्रतिशत तो ग्रामीण क्षेत्र में 77 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञान प्रोफेसर के अनुसार यूपी के पूर्वी हिस्से में कई जिलों में तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने के असर है। इसके अलावा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

29 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इससे तापमान भी गिरावट दर्ज होगी। खासकर आसमान में छाए बादल दिन में अधिकतम तापमान को प्रभावित करेंगे और इसमें कमी आएगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को यूपी के नजीबाबाद में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही मेरठ में 17.7, मुजफ्फरनगर में 18.6 और गाजीपुर में 19 और बरेली में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।