उत्तराखंड में बदलेगा का मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, कोहरा छाए रहने के आसार

दून में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार…

दून में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से दून में सुबह के समय से ही कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। जबकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से पारा सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश में सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे, पारा सामान्य से अधिक बना रहा। हालांकि, पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर है।


हालांकि, दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक हैं। दीपावली तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में सुबह कुहासा व धुंध छाने और रात को पाला गिरने की आशंका है। दिन में चटख धूप खिली रह सकती है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रह सकते हैं।