उत्तराखण्ड :ऑनलाइन लूडो की वजह से शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी, जाने आखिर क्यों दी जान

ऑनलाइन लूडो गेम में लगभग ₹50000 हार जाने के बाद एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस कदम को…

ऑनलाइन लूडो गेम में लगभग ₹50000 हार जाने के बाद एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस कदम को उठाने से पहले उसने अपने पति को फोन किया और गेम में हारने के बारे में सूचना दी और यह भी कहा कि अब वह जीना नहीं चाहती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस बीच मृतका के पिता सत्येंद्र कुमार शर्मा जो बिजनौर में रहते हैं उन्होंने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि वार्ड नंबर 12 भौना कॉलोनी के जीजीआईसी स्कूल के पास रहने वाली 25 वर्षीय पल्लवी शर्मा ने शुक्रवार दोपहर अपने पति अनुभव शर्मा को कॉल किया।

पल्लवी ने पति को रोते हुए बताया कि उसने ऑनलाइन लूडो में ₹50000 गवा दिए हैं। इससे पहले भी वह लगभग ₹10000 हार चुकी है। उसने कॉल किया और कहा वह जीना नहीं चाहती है और इतना कहकर उसने कॉल को काट दिया। इसके बाद तुरंत पति घर पहुंचा मगर तब तक पल्लवी फांसी लगाकर अपनी जान दे चुकी थी। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।