तीन साल तक रही लिव इन रिलेशनशिप में , अब कर दी हत्या, महिला ने बताई यह वज़ह

दिल्ली में एक महिला ने अपने ही पूर्व लिव इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला मुकुंदपुर क्षेत्र का है। हत्या के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली में एक महिला ने अपने ही पूर्व लिव इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला मुकुंदपुर क्षेत्र का है। हत्या के बाद महिला ने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता थी। इसके चलते ही उसने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला ने लिव इन पार्टनर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 28 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि 28 वर्षीय शाहिद उसका पूर्व लिव इन पार्टनर था।

वह शराब के नशे में उसके घर पहुंचा था। उसने शाहिद के सिर पर पत्थर से वार किया। फिर चाकू और हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी उसके साथ गलत हरकतें करता था। जब वह उसका विरोध करती तो मारपीट करता था।

महिला ने बताया कि पति की मौत 2018 में हो गई थी। उसके 3 लड़के और 1 लड़की है। वह 3 साल शाहिद के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी थी। लेकिन शाहिद उसके साथ गलत तरीके से पेश आने लगा। उसका व्यवहार बदल गया था। तीन महीने पहले उसने शाहिद से सभी रिश्ते तोड़ लिए थे।

शाहिद भी शादीशुदा था। उसका एक बेटा भी है। रिश्ता तोड़ने के बाद भी शाहिद बाज नहीं आया। वह जबरदस्ती उसके घर आने लगा था। जब वह इसका विरोध करती तो वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। महिला के सरेंडर करने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। जहां घर के अंदर कमरे में शाहिद की बॉडी मिली। कमरे में चारों तरफ खून ही खून बिखरा मिला। पुलिस ने खून से सना पत्थर, चाकू और हथौड़ा भी कब्जे में ले लिया है।