महाराष्ट्र में चुनाव के पहले इस पार्टी को लगा सबसे बड़ा झटका, मेयर समेत 600 कार्यकर्ताओं ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अब होने वाले हैं। टिकट के वितरण की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। वही नेताओं ने अब अपना दल बदलने…

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अब होने वाले हैं। टिकट के वितरण की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। वही नेताओं ने अब अपना दल बदलने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। यहां पुणे के मेयर समेत 600 कार्यकर्ताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

25

राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधान परिषद में विधायक नहीं नियुक्त करने से यह सभी काफी नाराज हो गए थे। आपको बता दें कि राज्यपाल की ओर से 12 में से साथ नेताओं विधायकों की लिस्ट बनाई गई थी। महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:00 बजे विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में होना था। इन सातों में अजित पवार गुट के नेता और छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल ने शपथ ली।

वहीं शिंदे गुट की नेता और पूर्व विधायक मनीषा कायंदे ने शपथ ली। इस पर अजित पवार गुट के पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर ने नाराजगी जताई और नगर अध्यक्ष समेत करीब 600 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य के सभी 288 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगा। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।