छात्रों को स्कूल ले जा रही बस हुई बड़े हादसे का शिकार, 12 विद्यार्थियों की हुई मौके पर मौत, 33 हुए घायल

उत्तरी पूर्वी मिस्र में एक राजमार्ग पर एक विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया यहां विश्वविद्यालय की बस छात्रों को लेकर…

उत्तरी पूर्वी मिस्र में एक राजमार्ग पर एक विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया यहां विश्वविद्यालय की बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पलट गई जिसकी वजह से 12 विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई और 33 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। बस में स्वेज में स्थित ‘गलाला विश्वविद्यालय’ के विद्यार्थी सवार थे। यह दुर्घटना ‘ऐन सोखना’ राजमार्ग पर उस समय हुई जब बस विद्यार्थियों को उन्हें घर छोड़ने के लिए निकली थी। मंत्रालय ने दुर्घटना के कारण का अभी खुलासा नहीं किया है।

एक बयान में यह बताया जा रहा है कि 28 एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची है और घायलों को स्वेज मेडिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचाया। हालांकि उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई।