घने कोहरे के चलते अब 3 महीने बंद रहेगी लखनऊ इंटरसिटी

कोहरे के कारण रेलवे ने आगरा से चलने वाली दो ट्रेनों की आवाजाही में अब कमी की है। इंटरसिटी एक्सप्रेस और होशियारपुर एक्सप्रेस की कई…

कोहरे के कारण रेलवे ने आगरा से चलने वाली दो ट्रेनों की आवाजाही में अब कमी की है। इंटरसिटी एक्सप्रेस और होशियारपुर एक्सप्रेस की कई सेवाएं 1 दिसंबर से 23 फरवरी और 2 दिसंबर से 1 मार्च तक बंद हो जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ठंड का कोहरे के सीजन के चलते रेलवे ने अब अहम फैसले लिए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को आगरा से चलने वाली दो ट्रेनों की आवाजजाही में अब कमी आएगी। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी।

गाड़ी सं. 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं. 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को और गाड़ी सं. 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 1 मार्च तक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को निरस्त रहेगी।