अपनी बहन की नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ आई महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

email image link महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 24 वर्षीय महिला अपनी बहन की नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ आई। स्थानीय लोगों ने…

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 24 वर्षीय महिला अपनी बहन की नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ आई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को सड़क पर देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी महिला को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एजेंसी के मुताबिक यह मामला ठाणे के कलवा क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने अपनी बहन की नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ दिया। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 6:15 बजे भास्कर नगर की एक चाल (झोपड़ी बस्ती) के पास हुई। जब राहगीरों ने बच्ची को सड़क पर पड़े देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को अपनी देखरेख में लिया। पुलिस प्रवक्ता शैलेश साल्वी का कहना है कि बच्ची के माता-पिता का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने छह घंटों के भीतर बच्ची को सड़क पर छोड़कर जाने वाली महिला को पकड़ लिया। यह महिला बच्ची की मौसी है।

पूछताछ में यह बात पता चली है। बच्ची को इलाज के लिए एक सिविक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।