अल्मोड़ा: धार की तूनी में दुकान में लगी आग, स्वाहा हुआ सामान

Almora: Fire broke out in a shop in Dhar Ki Tuni, goods were destroyed. email image link अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बीते कल रात्रि 10:30 के…

Almora: Fire broke out in a shop in Dhar Ki Tuni, goods were destroyed.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बीते कल रात्रि 10:30 के आसपास धार की तूनी के पास एक दुकान में अचानक आग लग‌ गयी।


जानकारी के अनुसार यहां बिशन सिंह बिष्ट की दुकान में देर रात आग लग गई। वह दुकान में सब्जी, राशन का सामान व चाय का कारोबार करते थे। इस घटना से पीड़ित के परिवार को काफी नुकसान हुआ है और परिवार पर रोजी रोटी का संकट भी आ गया है।


बुधवार की रात्रि फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना दी गई कि धार की तूनी के पास चाय के दुकान में आग लगी है।


सूचना पर अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम द्वारा अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। विशन सिंह पुत्र देव सिंह बिष्ट की दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। जिसमें रखा सारा सामान जल गया था। फायर सर्विस यूनिट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक हौज फैलाकर आग को रुक-रुक कर बुझाया। वाहन में पुनः पानी भरकर आग बुझाया गया। दुकान में रखे दो LPG सिलेंडरो को ठंडाकर फायर हुक की सहायता से बाहर निकाल गया।


इस मौके पर फायर टीम में चालक हरीश रावत,फायर मैन दीपक सिंह , फायर महिला कर्मी सुश्री चांदनी, सुश्री लीला आदि शामिल थे।
इधर लक्ष्मेश्वर के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित‌ को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।
इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने पीड़ित को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि शासन प्रशासन से भी आर्थिक मदद करने के लिए वार्ता की जाएगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि ने दुख व्यक्त किया है।