स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के जन्म दिन पर रोगिंयो को बांटे फल

Fruits distributed to patients on the birthday of Health Minister Dhan Singh Rawat अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओ…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Fruits distributed to patients on the birthday of Health Minister Dhan Singh Rawat

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।


जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में रोगियों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें फल व मिष्ठान वितरण किया गया।


कार्यकर्ताओं के संक्षिप्त कार्यक्रम में ललित लटवाल ने कहा कि धन सिंह रावत संगठन के एक सच्चे सिपाही है जो राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी सुख की कामना करता है और उनके दीर्घायु जीवन की अपेक्षा रखता है उन्होंने कहा कि डॉ धन सिंह के नेतृत्व उनके सभी विभाग निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।


इस मौके पर ललित लटवाल,नवीन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी,जगत भट्ट, संजय साह (रिक्खु),संदीप श्रीवास्तव, मुकुल कुमार, सलमान अंसारी,जगदीश नगरकोटी, मदन बिष्ट, हरीश कनवाल,हितेश नेगी, प्रकाश बिष्ट, विनीत बिष्ट, रोहित साह,आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।