मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डे ने किया बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण

मुख्य वन संरक्षक कुमाँऊ श्री धीरज पाण्डे ने आज बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण किया। उन्होंने प्रकृति परिचय केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ…

Chief Forest Conservator Dheeraj Pandey visited Binsar Wildlife Sanctuary

मुख्य वन संरक्षक कुमाँऊ श्री धीरज पाण्डे ने आज बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण किया। उन्होंने प्रकृति परिचय केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही वन शहीदों की स्मृति में एक शहीद स्मारक बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने स्थल का चयन करते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू करने को कहा।


भ्रमण के बाद, बिन्सर वन्य जीव विहार के स्वागत कक्ष में लोक प्रबन्ध विकास संस्था के अध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी के नेतृत्व में आए प्रतिनिमंडल ने मुख्य वन संरक्षक को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस पर वन सरंक्षक पाण्डे ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और अधिकारियों को जनता के साथ संवाद करने को कहा।


मुख्य वन संरक्षक ने वनाग्नि काल के लिए अभी से तैयारी करने, गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक करने, और महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने स्कूलों में बच्चों को वनाग्नि के प्रति जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को अपने खेतों का कूड़ा नवम्बर-दिसम्बर में नष्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ वन संरक्षक उत्तरी कुमाँऊ कोको रोशे, अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार, सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार धौलाखंडी, वन क्षेत्राधिकारी बिन्सर मनोज सनवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।