दर्दनाक : पिकप और कैंटर की टक्कर में 8 की मौत 11 घायल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक केंटर और पिकअप वाहन में टक्कर होने से 8 लोगों की मौत हो गई है ​जबकि 11 लोग घायल बताये जा रहे है। घटना संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र हुई जहां पर केंटर व पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई।

new-modern
https://uttranews.com/2019/06/09/what-is-a-foldable-smartphone-learn-from-mobile-guru/

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टक्कर के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती कर दिया गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 11 लोग घायल है। हादसे में घायल हुए लोगों और मृतकों के घरों पर सूचना दे दी गई है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।