रील्स की धुन में 5 सवारियों संग नहर में गिर गया ई रिक्शा,बामुश्किल बची जान

मोबाइल पर रील्स देखने का शौक कितना खतरनाक होता है यह सब जानते हैं। कितने बड़े-बड़े हादसे इसी की वजह से होते हैं। बिहार के…

मोबाइल पर रील्स देखने का शौक कितना खतरनाक होता है यह सब जानते हैं। कितने बड़े-बड़े हादसे इसी की वजह से होते हैं। बिहार के मोतिहारी के रक्सौल आदापुर घोड़ासहन नहर सड़क के नोनोयाडीह नहर साइफन के पास एक ई रिक्शा घटनास्थल के पास नियंत्रण खो देने के कारण सवारी सहित नहर में गिर गयी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ई-रिक्शा सहित पांच सवारी और चालक नहर में डूब गए। इस दौरान घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। शोर शराबे के बाद सभी ग्रामीण एकजुट हुए और उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और काफी प्रयास के बाद सभी को एक के बाद एक बचा लिया गया।

इसके बाद सब ने राहत की सांस ली। वरना बड़ी अनहोनी हो जाती। ई रिक्शा ड्राइवर रील्स देखते हुए गाड़ी चला रहा था।ई रिक्शा रक्सौल से सवारी बैठा कर गम्हरिया आदापुर की ओर जा रहा था। इस बीच ई रिक्शा चालक मोबाइल पर वीडियो देखने लगा और अचानक से उसका रिक्शा नहर में गिर गया, नहर से निकलने के बाद चालक ने बताया कि एक कार के ओवरटेक किये जाने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया लेकिन फिर भी सभी लोग बच गए।

घटना की पुष्टि रक्सौल पुलिस ने करते हुए कहा कि सभी यात्री सुरक्षित है। एक यात्री के सिर पर थोड़ी चोट लगी है। सभी को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर वापस भेज दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद नागरिक सहयोग से नहर में गिरे ई रिक्शा को काफी प्रयास के बाद ढूंढ कर क्रेन की मदद से सही सलामत निकल लिया गया है।

इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिक्शा में सवार लोग नेपाल के थे। वीडियो से ही पुलिस को जानकारी मिली। ऊंचाई से गिरने के कारण दो लड़की बुरी तरह घायल हो गईं जिनका इलाज एसआरपी हॉस्पिटल में कराया गया। घटना नोनिया डीह साइफन के पास की है। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।