जानिए आखिर कब आतिशी लेगी मुख्यमंत्री पद की शपथ? यह रही फाइनल तारीख

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर आतिश 21 सितंबर को शपथ लेने वाली है।आतिशी के साथ बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले दिल्ली के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर आतिश 21 सितंबर को शपथ लेने वाली है।आतिशी के साथ बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में नामित मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख को प्रस्तावित किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी राष्ट्रपति को भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया था कि आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने नई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की है। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी के शेष कार्यकाल के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगी।

बताया जा रहा है कि आतिशी का शपथ समारोह राज भवन निवास में आयोजित किया जाएगा। एलजी सचिवालय के एक सूत्र के अनुसार, वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे एक आधिकारिक नोट में 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के शपथ ग्रहण की तिथि प्रस्तावित की थी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का इस्तीफा भी राष्ट्रपति मुर्मू को दिया गया है। यह आतिशी की ओर से एलजी सक्सेना के साथ बैठक के दौरान नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है।

खबरों की माने तो कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आप विधायक आतिशी मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी और इसके बाद 70 सदस्य दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत भी पेश करेंगी। आप सरकार ने 26 -27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया है।

विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। चुनाव भी फरवरी के शुरू में होने की संभावना दिखाई दे रही है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। हालांकि, आप संयोजक को एलजी वीके सक्सेना की सहमति के बिना अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने या फाइलों पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया गया था।