उत्तराखंड में बारिश के बीच डेंगू का खतरा बढ़ा, देहरादून में मिले इसके मरीज, अस्पताल में बेड किया गया रिजर्व

देहरादून में बारिश बढ़ाने के साथ-साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दून अस्पताल में भर्ती नयागांव पोलियो निवासी दंपति समय तीन मरीजों…

देहरादून में बारिश बढ़ाने के साथ-साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दून अस्पताल में भर्ती नयागांव पोलियो निवासी दंपति समय तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। एक महिला टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है। डेंगू के अधिकारी का कहना है कि डेंगू से पीड़ित व्यक्ति की उम्र 52 है जबकि उसकी पत्नी की उम्र 46 साल है

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दोनों बुखार, बदन दर्द और खांसी के चलते भरते हुए थे तीसरी महिला मरीज 61 साल की है जो टिहरी गढ़वाल की है। 29 अगस्त को इसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी एलाइजा जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बताया जा रहा है कि दून में अब तक डेंगू के 9 मामले आ चुके हैं। वहीं दो अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। उनके लिए बेडो को रिजर्व कर दिया गया है। अस्पताल के सभी जरूरी जीवनरक्षक दवाओं के स्टॉक उपलब्ध हैं।

देहरादून में गंदगी पर तीन कंपनियों पर जुर्माना

डीएम और नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के अफसरों ने विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था परखने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों से समय पर कूड़े का उठान नहीं करने के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए सफाई वाहन तय रूट पर नहीं चलाए जाने पर सनलाइट और इकॉन कंपनी पर जुर्माना लगाया गया।

उपनगर आयुक्त गोपाल राम का कहना है कि शनिवार को निरीक्षण में यह बात सामने आई की अनुबंधित सनलाइट कंपनी ने पाम सिटी के समीप सार्वजनिक स्थान से कूड़ा नहीं उठाया। वहीं उन्होंने मुख्य सड़क के किनारे अपनी कूड़ा गाड़ी खाली भी की। इसके बाद इस लापरवाही के चलते सनलाइट पर ₹8000 का जुर्माना लगाया गया।

वहीं डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए सफाई वहां नहीं चलाई जाने पर भी सनलाइट पर 4850 और इकॉन कंपनी पर 2500, वाटरग्रेस पर 31 हजार का जुर्माना लगाया गया। सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी ने बताया कि लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं।